पंजाब के सिख मंत्री-MLA आज (29 जून) अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब के आगे पेश हो गए हैं। अकाल तख्त में 5 सिंह साहिबान उनकी सुनवाई कर रहे हैं। अकाल तख्त ने इन सभी से AAP सरकार के बेअदबी के खिलाफ बनाए नए कानून जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 पर जवाब मांगा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी सिख विधायक व मंत्री नंगे पैर अकाल तख्त पहुंचे। उनके हाथ में लिखित में स्पष्टीकरण भी पकड़ा हुआ है। AAP के अलावा कांग्रेस, अकाली दल और निर्दलीय MLA भी यहां पहुंचे हैं। पेशी से पहले अकाल तख्त पहुंचे जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा- अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज न