अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने बैंकॉक से आए एक 20 वर्षीय पैसेंजर के पास से 10,911 ग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना (गांजा) बरामद किया है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए से अधिक है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। PTI के मुताबिक, आरोपी की पहचान गुजरात के जूनागढ़ निवासी इब्राहिम सेफुल्ला (20) के रूप में हुई है। वह बैंकॉक से अहमदाबाद पहुंचा था और उसने मादक पदार्थ को अपने चेक-इन बैगेज में छिपा रखा था। जांच के दौरान कस्टम्स की स्निफर डॉग टीम ने यात्री के बैग में नशीले पदार्थ होने का संकेत दिया। इसके बाद बैगेज टैग के आधार पर AIU अधिकारियों ने यात्री