सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली पर सवाल उठाने वाले 12वीं के स्टूडेंट सार्थक सिद्धांत (18) ने एक सार्वजनिक पोर्टल लॉन्च किया है। इसमें भारत सरकार के सेंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट (CPP) पोर्टल के करीब 1.66 करोड़ सरकारी खरीद का रिकॉर्ड है। सार्थक ने अपने X पर बताया- पिछले दो हफ्तों की कड़ी मेहनत के बाद सरकार के CPP पोर्टल से लगभग 1.66 करोड़ रिकॉर्ड निकाले हैं। अब ये सरकारी रिकॉर्ड आम नागरिकों, पत्रकारों और रिसर्चर्स के लिए पब्लिक डोमेन में उपलब्ध हैं। यह पारदर्शिता की दिशा में उठाए बड़े कदम की शुरुआत है। सार्थक का कहना है कि लोगों को पता चले कि सरकारी खजाने का पैसा कहां और कैसे