महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के एक रिसॉर्ट में स्विमिंग पूल में सिर के बल छलांग लगाने से युवक की मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है। मृतक की पहचान श्रीनिक मिलिंद टाकले के रूप में हुई है। वह कोल्हापुर जिले का रहने वाला था। वीडियो में वह करीब 8 से 10 फीट ऊंचाई से स्विमिंग पूल में सिर के बल छलांग लगाता नजर आ रहा है। इसके बाद उनका सिर पूल के फ्लोर से टकरा जाता है। गंभीर चोट लगने से श्रीनिक की मौत हो जाती है। घटना की 3 तस्वीरें… स्विमिंग पूल की गहराई करीब 4 फीट थी पुलिस के मुताबिक, जिस स्विमिंग पूल में श्रीनिक ने छलांग लगाई थी, उसकी गहराई करीब 4 फीट थी। हादसे के बाद उनके दोस्त उन्हें त