कर्नाटक के तुमकुरु जिले में शनिवार को नेशनल हाईवे पर कार में हुए धमाके में युवक की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने कार के अंदर देसी बम या किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया। धमाके की असली वजह और कौन सा विस्फोटक इस्तेमाल हुआ, इसकी पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। मारे गए युवक की पहचान 30 साल के नागेंद्र के रूप में हुई है। घटना में 23 साल की युवती रम्या उल्लास और ड्राइवर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, नागेंद्र ने बेंगलुरु के जयनगर इलाके के सिद्धापुरा से कार बुक की थी। उसने रम्या को कार में बैठाया और अपने साथ लेकर निकला था। कार तुमकुरु जिले के सिरा त