मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार ने पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हुई है, 2 युवक गंभीर घायल हैं। हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, रेनॉल्ट कार में छह लोग सवार थे। सभी महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले हैं। सभी दिल्ली जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पीछे से ट्रक में जा घुसा। कोलकाता गोदाम हादसे में मरने वालों आंकड़ा 9 पहुंचा, रेस्क्यू जारी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार शाम निर्माणाधीन गोदाम ढह गया था। इस हादसे में अब