पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो को लेकर चल रहे विवाद में तेजी से नए खुलासे हो रहे हैं। बुधवार को गुरुग्राम के एक फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज और वॉट्सएप चैट सामने आई। दावा है कि होटल में पंजाब के अफसरों के साथ 16 जून को एक सीक्रेट मीटिंग हुई, जिसमें मान से जुड़े वीडियो को डीपफेक बताने वाली रिपोर्ट पर चर्चा हुई। CCTV फुटेज में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और SP जशनदीप गिल बताए जा रहे हैं। ये लोग लैब में काम करने वाले दो युवकों के साथ बैठे दिख रहे हैं। इसके अलावा SP जशन गिल पंजाब के नाम से सेव एक नंबर की वॉट्सएप चैट भी सामने आई है। अका