देश में बैक-टु-बैक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मौसम बदल गया है। आज यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं 10 राज्यों में ओले गिर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया। वहीं हिमाचल के चंबा में मंगलवार सुबह लैंडस्लाइड से निर्माणाधीन पुल टूट गया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार देर शाम धूल भरी आंधी चली। मथुरा और गाजियाबाद समेत 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई, जबकि कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। राजस्थान के उदयपुर में अंधड़ से मकान की दीवार गिर गई, जबकि रेगीस्तानी जिला जैसलमेर और नागौर में