देश के मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश के 17 जिलों में मंगलवार को प्री-मानसून बारिश हो रही है। बिहार में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में 1 से 21 जून तक राज्य में सामान्य से 41 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस दौरान सामान्य बारिश 28MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 39.3MM औसत बारिश हो चुकी है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को धूल भरी आंधी चली। इससे कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। यूपी के 6 शहरों में 60kmph की रफ्तार से धूर भरी आंधी चली। हालांकि पूर्वी यूपी में तेज धूप