केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। हालांकि, इस्तीफे की वजह फिलहाल नहीं बताई गई है। जॉर्ज कुरियन केरल में भाजपा के सीनियर नेता हैं। वे 1980 में पार्टी की स्थापना के समय से ही इसके सदस्य हैं। वे सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुके हैं। उन्हें जून 2024 में मोदी सरकार 3.0 में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। उनके पास अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी थी। वे