भोपाल की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 मोबाइल फोन, चार स्पोर्ट्स बाइक और करीब 11 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।