देश में 15 दिन से छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका मानसून सोमवार को आगे बढ़ा है। पश्चिमी तट पर मुंबई से 20 किमी दूर अलीबाग तक पहुंच गया है। अगले 24 से 48 घंटे में मुबंई पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश हो रही है। एमपी के 17 जिलों में बारिश हुई। छतरपुर में सोमवार को बिजली गिरने से दो लड़कियां झुलस गईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में सोमवार दोपहर बाद बारिश हुई। बस्ती में आंधी-बारिश की वजह से पेड़-पोल उखड़ गए। एक पेड़ कार पर गिरा। सड़क पर यूनिपोल गिरने से ट्रैफिक जाम लग गया
यूपी में आंधी-बारिश से पेड़-पोल उखड़े, कार पर गिरे:एमपी में बिजली, पंजाब में पेड़ गिरने से 2 मौतें, मानसून 48 घंटे में मुंबई पहुंचेगा
देश में 15 दिन से छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका मानसून सोमवार को आगे बढ़ा है। पश्चिमी तट पर मुंबई से 20 किमी दूर अलीबाग तक पहुंच गया है। अगले 24 से 48 घंटे में म…
