राजस्थान के स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को साइबर सिक्योरिटी की बारीकियां भी सिखाई जा रही हैं। राज्य में ‘एम्पावरिंग राजस्थान यूथ: ए लीगल लिटरेसी इनेशेटिव-2026’ के तहत यह अनूठी पहल शुरू हुई है, जिसमें न्यायिक अधिकारी (जजेज) सीधे स्कूल पहुंचकर बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह जयपुर, कोटा, अजमेर सहित तमाम शहरों में अलग-अलग कोर्ट में तैनात जज स्कूलों में पहुंचे और बच्चों को साइबर फ्रॉड के तरीके, उससे बचने के उपाय बताए। जयपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व डिस्ट्रिक्ट जज (DJ) पवन जीनवाल ने बजाज नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय-1 में बच्चों