महाराष्ट्र के ठाणे में में रविवार तड़के बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि कार चला रहा युवक घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह पिचक गई और उसका इंजन दुर्घटना वाली जगह से लगभग 30 मीटर दूर जा गिरा। पुलिस मृतकों में से एक के सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है। जिसमें दुर्घटना से कुछ पल पहले BMW को 250 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चलाते हुए रिकॉर्ड किया गया था। पुलिस को शक है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने और स्टंट करने के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) के रूप में हुई है