यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका मानसून 23 जून को आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून को आगे बढ़ाने वाले सिस्टम एक्टिव हो गए हैं। मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना के भद्राचलम में अटका हुआ है। वहीं, यूपी-बिहार बॉर्डर तक पहुंचने के बाद मानसून 9 दिनों से महराजगंज के पास ठहरा हुआ है। देश के ज्यादातर हिस्सों में प्री-मानसून ऐक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून जिन राज्यों को कवर कर चुका है, वहां भारी बारिश जारी है।