देशभर में 21 जून को NEET-UG री-एग्जाम होना है। इससे ठीक पहले मध्य प्रदेश के महू में एग्जाम सेंटर से CCTV कैमरे चोरी होने की खबर सामने आई। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे में ही चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर कैमरे बरामद कर लिए। उनसे कैमरे चुराने का मकसद पूछा जा रहा है। इधर, शनिवार को देश के 551 शहरों में बने एग्जाम सेंटर्स पर मॉक ड्रिल की गई। NTA ने दावा किया कि लीक रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसमें सभी सिस्टम जैमर, CCTV, तलाशी लेने वाले कर्मचारी और बायोमेट्रिक्स की जांच की गई। ग्राउंड पर 2 लाख से ज्यादा कर्मी और 6,669 सेंटरों पर ऑब्जर्वर मौजूद रहे। परीक्षा 95 हजार से ज्यादा एग्जाम रूम