तेजप्रताप यादव पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का के भाई आकाश ने FIR दर्ज कराई है। आकाश के अनुसार, तेजप्रताप यादव ने उनसे कहा है कि अगर उन्हें उनकी पत्नी से मिलने से रोका गया तो उज्जैनी (अनुष्का की बेटी) का अपहरण करा दिया जाएगा। साथ ही इसके हिंसक परिणाम भुगतने होंगे। इधर, आकाश के आरोपों के बाद तेजप्रताप ने X पर सफाई देते हुए अपने ऊपर लगाए गए धमकी और दबाव बनाने के आरोपों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि उनके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत उनकी छवि खराब करने और जनविश्वास को धूमिल करने की एक सुनियोजित साजिश है। 24 मई 2025 को तेजप्रताप