भोजपुर में पुलिस पर पिस्टल तानने और फायरिंग करने के आरोपी भरत तिवारी का बुधवार को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस की इस एक्शन पर अब सवाल उठ रहे हैं। भरत के गांव वालों का कहना है कि सरेंडर करने के बावजूद पुलिस ने उसे 4 गोलियां मारीं। इस घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने गुरुवार को भरत तिवारी का शव रखकर आरा-बक्सर फोरलेन जाम कर दिया। करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। सड़क से जाम हटाने पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि भरत तिवारी कोई अपराधी नहीं था। जब उसने हथियार फेंककर सरेंडर कर