इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ICAI की ओर से ICAI CA फाइनल रिजल्ट 2026 आज यानी 18 जून को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट में पटियाला के नूर सिंगला ने टॉप किया है और उनकी ऑल इंडिया रैंक-1 आई है। नूर ने 600 में से 499 अंक हासिल किए हैं यानी, 83.17% पाए हैं। वहीं हावड़ा के रितीज सराफ सेकेंड टॉपर रहे हैं, उनके 475 नंबर यानी, 79.17% के साथ AIR 2 हासिल की है। जबकि डोंबिवली (पूर्व) के सोहन अनिल मांजरेकर ने 473 नंबर यानी, 78.83% के साथ AIR 3 हासिल की है। ICAI के ऑफिसियल डेटा के मुताबिक, CA फाइनल एग्जाम में 7,931 उम्मीदवार पास हुए हैं। उम्मीदवार ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर जाकर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिज