अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले हिमाचल प्रदेश के आदित्य शर्मा (23) की पार्थिव देह आज (बुधवार को) कुछ देर बाद हमीरपुर पहुंचेगी। आदित्य की डेडबॉडी आज सुबह 8 बजे भारत पहुंच चुकी है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में कल सुबह आदित्य के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद हमीरपुर के पैतृक गांव भालू में आदित्य का अंतिम संस्कार होगा। आदित्य के परिजन ओमान में पोस्टमार्टम कराने से मुकर गए थे। तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर डेक कैडेट के पद पर तैनात आदित्य शर्मा की बीते बुधवार को होर्मुज में हुए अमेरिकी हमले में जान चली गई थी। हमले के आठवें दिन आज सुबह मुंबई से आदित्य की पार्थिव देह को चंड