उत्तर भारत की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा 10 से 23 जुलाई तक चलेगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण को जल्द पोर्टल खुलेगा। कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड में होने वाली इस यात्रा के सफल संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की आज निरमंड में बैठक हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं डीसी कुल्लू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। डीसी ने यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस यात्रा में पूरे उत्तर भारत से भगवान भोले के श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। एसडीएम निरमंड एव