चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर पर हुई फायरिंग के मामले में नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें दिख रहा है कि हमलावर पहले कुमार ब्रदर्स केमिस्ट शॉप में पहुंचे थे। वहां वे करीब 10 सेकेंड तक रुके और काउंटर पर खड़े लोगों को ध्यान से देखते रहे। इसके बाद वे बिना किसी वारदात के वहां से निकल गए और सीधे श्री कुमार मेडिकल स्टोर पहुंच गए, जहां उन्होंने कैशियर जानकी दास पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर किसी खास व्यक्ति की तलाश में थे। माना जा रहा है कि उनके पास किसी की फोटो हो सकती थी और वे पहले दुकान में उसकी पहचान करने की कोशिश कर रहे थे।