जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिया। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार देर रात सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की ओर से एक चमकती लाइट वाला ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल होता देखा गया। ड्रोन महादेव गैप और कलाल गांव के बीच कुछ देर मंडराने के बाद वापस लौट गया। इसके बाद मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन ने कहीं हथियार, गोला-बारूद या नशीला पदार्थ तो नहीं गिराया। हालांकि, सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। आज की अन्
भास्कर अपडेट्स:राजौरी में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखा, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिया। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार देर रात सुंदरबनी सेक्टर मे…
