उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से चीन में बने हथियार बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई सेना, BSF और पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर उत्तराखंड STF ने की है। संदिग्ध आतंकी का नाम ईशानप्रीत सिंह है, जो अमृतसर शहर का रहने वाला है। उसके पास से 3 जिगाना पिस्टल, 3 बरेटा पिस्टल, 6 मेड इन चाइना पिस्टल, 20 मैगजीन और लगभग 900 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। ईशानप्रीत सिंह के पास ये सभी हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब बॉर्डर पर पहुंचाए गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इसके स