देश के 9 राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है, लेकिन कई हिस्सों में गर्मी पड़ रही है। मानसून तेलंगाना के भद्राचलम में 6 दिन से अटका है। जब तक यह आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक मध्य प्रदेश में इस तरफ से दस्तक नहीं देगा। दूसरी तरफ मानसून अरब सागर से आगे नहीं बढ़ा। यहां 8 जून से अटका है। वर्ल्ड मेट्रोलॉजी ऑर्गनाइजेशन की हाइड्रो मेट्री टीम के मेंबर डॉ. पंकज कुमार के मुताबिक मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 5 दिन में या उसके बाद ही हो सकती है। मौसम मॉडल संकेत दे रहे हैं कि इस हफ्ते के अंत तक बारिश की गतिविधियों में सुधार संभव है। जेट स्ट्रीम का मौजूदा पैटर्न कमजोर होने पर मानसूनी हवाएं तेज होंग