हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही अच्छी धूप खिली है। बारिश के बाद धूप खिलने से पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कुछेक भागों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। कल भी ऐसा ही मौसम रहेगा। परसों यानी 18 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रांग होगा। इससे 18 और 19 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 20 और 21 जून को भी प्रदेश के कई भागों में बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक- 2