इंटरनेशनल शूटर जसपाल राणा का शनिवार को काशी में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे युवराज (21) ने मणिकर्णिका घाट पर पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे विधायक पंकज सिंह और नीरज सिंह ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। दरअसल, पंकज सिंह, जसपाल राणा के बहनोई हैं। पार्थिव शरीर को गंगा स्नान कराने के बाद गारद ने उन्हें अंतिम सलामी दी। शनिवार दोपहर करीब 3:52 बजे चार्टर विमान से जसपाल राणा का पार्थिव शरीर देहरादून से वाराणसी एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन स्थित एयर कार्गो परिसर में जसपाल राणा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रख