मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार शाम तेज रफ्तार हाईवा डंपर और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हरियाणा के 2 युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई। दोनों युवक वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसा जबलपुर से करीब 30 किमी दूर बरेला के शारदा मंदिर के पास हुआ। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया- हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान बौंद कलां निवासी परवीन शर्मा और खेड़ी बूरा निवासी मोनू शर्मा के रूप में हुई है। स्कॉर्पियो रोहतक निवासी गौरव कुमार की थी, जो मोटर कार के कारोबार से जुड़े हैं। रायपुर से हरियाणा लौट र