TMC के सांसद कल्याण ने यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि अभिषेक बनर्जी मेरे बेटे जैसा है और बेटे की सभी गलतियों को माफ करना पिता का काम होता है। इससे पहले उन्होंने 11 जून को उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी को मुझे या अभिषेक में से किसी एक को चुनना होगा। दरअसल, गुरुवार को अभिषेक ने फर्जी साइन मामले में अपने अपना वकील बदल लिया था। पहले कल्याण इस केस में अभिषेक के वकील थे। इसके बाद कल्याण ने कहा था कि अभिषेक को सीनियर नेताओं का सम्मान करना नहीं आता। वे बहुत अहंकारी हैं। इसी वजह से पार्टी बर्बाद हुई है। शुक्रवार को अभिषेक बनर्जी ने भी कहा कि कल्याण बनर्जी मुझसे बड़े हैं।