म्यांमार में शनिवार देर रात 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। NCS ने बताया कि भूकंप 13 जून 2026 को रात 11:31:57 बजे (IST) दर्ज किया गया। इसका केंद्र 22.258 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 96.092 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। आज की अन्य बड़ी खबरें… इतिहास में पहली बार 9 महिला कैडेट्स पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बनीं भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के इतिहास में पहली बार नौ महिला कैडेट्स पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हुई हैं। ये