11 जून 2026, दोपहर करीब 2:30 बजे। नागौद की परसमनिया गढ़ी अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठी। कुछ सेकंड के लिए हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग भागते हुए बाहर निकले। खून से लथपथ एक महिला को अस्पताल ले जाया गया। घायल महिला कोई और नहीं, बल्कि नागौद राजघराने की बहू संयोगिता सिंह हैं। संयोगिता भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे और नागौद राजघराने के राजा रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी हैं। उन पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने सुनीता परिहार को गिरफ्तार किया है। सुनीता को रूपेंद्र सिंह की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है, जिनके साथ पिछले 6-7 वर्ष से उनके संबंध होने की बात सामने आई है। सवाल यह