हरियाणा के हांसी में गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे जिम संचालक कपिल रेढू (25) की गोली मारकर हत्या करने वालों की तस्वीर सामने आ गई है। इसमें वो बाइक पर भागते हुए सीसीटीवी में कैद हुए। वारदात के वक्त हत्यारे ने टोपी पहनी हुई थी और मुंह ढका था। अब चेहरा साफ दिख रहा है। कपिल की मां अजाने बाली की शिकायत पर मर्डर की FIR दर्ज हो गई है। 4 नामजद आरोपियों में शेखपुरा के सरपंच प्रदीप लादी का भी नाम है। लादी हांसी जिला सरपंच एसोसिएशन का प्रधान है। इसके अलावा लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी उर्फ हरी बॉक्सर, मध्धो और ढाणी पुरिया सुन्दर के नाम हैं। मर्डर के करीब 5 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी ब