ओडिशा के बालासोर जिले में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के तय मिसाइल टेस्ट से पहले गुरुवार को प्रशासन ने 11 गांव खाली करा लिए। चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) के लॉन्च पैड-3 के 3.5 किलोमीटर दायरे से 11,442 लोगों को अस्थायी तौर पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बुधवार को भी इन्हीं इलाकों के लोगों को उनके घरों से हटाया गया था। तय अभ्यास पूरा होने के बाद शाम को उन्हें वापस लौटने की अनुमति दे दी गई थी। PTI के मुताबिक प्रशासन ने मिसाइल या परीक्षण की प्रकृति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, लोगों से राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में सहयोग की अपील की गई है। हटाए गए ल