ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर पटना में छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। छात्र कोचिंग से कारगिल चौक जाने की तैयारी में थे। पुलिस ने सभी को वहीं रोक लिया है। आगे जाने की परमिशन नहीं दी गई है। छात्रों ने रौशन आनंद के समर्थन में नारेबाजी की। खान सर की गिरफ्तारी की मांग की। कुछ छात्र हाथों में पोस्टर लिए नजर आए। इनमें लिखा था- ‘झूठे केस में हमारा जीवन मत बर्बाद करो’, 'मैं निर्दोष हूं'। रौशन आनंद की जमानत पर कल यानी मंगलवार को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। सुनवाई के दौरान खान के वकील ने बेल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पहले से इनका आपराधिक इतिहास
रौशन आनंद की रिहाई को लेकर स्टूडेंट्स का कैंडल मार्च:बोले- खान सर को गिरफ्तार करो, झूठे केस में हमारा जीवन मत बर्बाद करो
ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर पटना में छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। छात्र कोचिंग से कारगिल चौक जाने की तैयारी में थे…
