भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट में यह बताया गया है। SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक देश का 2025 में सैन्य खर्च 92.1 अरब डॉलर रहा, जिससे वह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बना। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में भारत ने एक भी परमाणु वॉरहेड तैनात नहीं किया था। लेकिन, 2026 में 12 परमाणु हथियारों को तैनात कर रखा है। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उसके पास वर्तमान में 170 परमाणु हथियार हैं। पूरे चीन तक पहुंचने