दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में आग लगी थी। पुलिस ने हादसे की जांच के लिए होटल के रसोइेए केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग रसोइए की लापरवाही से लगी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रसोइए केशव ने ही बताया था कि ग्राउंड फ्लोर पर बने रेस्टॉरेंट के किचन में बिजली से चलने वाला चूल्हा था। इसमें विस्फोट के बाद ही आग लगी, जो पूरे होटल में फैल गई थी। पुलिस जांच में ही यह बात सामने आई है कि जब नेगी ने बिजली बंद की तो इससे होटल इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे लॉक हो गए। नेगी की लापरवाही के कारण ही कई लोग होटल से बाहर नहीं निकल पाए।
दिल्ली होटल आग हादसा-रसोइया गिरफ्तार, यही सबसे पहले भागा था:पुलिस का दावा- बिजली का मेन स्विच बंद किया, जिससे इलेक्ट्रिक दरवाजे लॉक हो गए थे
दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में आग लगी थी। पुलिस ने हादसे की जांच के लिए होटल के रसोइेए केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि शुर…
