मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार सुबह करीब 7–8 बजे बजरंगगढ़ रेलवे ओवरब्रिज से 19 वर्षीय युवती ने छलांग लगा दी। रेलवे पटरी पर खड़े एक रेलवे इंजन के सामने जा गिरी। गंभीर रूप से घायल युवती करीब 30 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर तड़पती रही, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने मदद नहीं की। जानकारी के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त ट्रैक पर एक रेलवे इंजन खड़ा था, जबकि पास की दूसरी पटरी पर भी एक अन्य इंजन मौजूद था। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोको पायलट ने युवती को घायल अवस्था में देखा, लेकिन वह नीचे उतरकर उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। बुजुर्ग ने बचाई युवती की जान करीब आधे घंटे बाद वहां से गु