नोएडा सेक्टर-75 की एक हाईराइज रिहायशी सोसाइटी में शुक्रवार सुबह 8 बजे आग लग गई। आग आईवीवाय काउंटी सोसाइटी के 28 मंजिला बिल्डिंग में 12वें फ्लोर के फ्लैट में लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची लपटें निकलने लगीं। आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया। सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग सीढ़ियों से भागकर बिल्डिंग से बाहर भागे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आग 12वीं मंजिल पर होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी ऊपर तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद हाईड्रोलिक क्र