महाराष्ट्र के नासिक में TCS ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण मामले की चार्जशीट में नए खुलासे हुए हैं। चार्जशीट के मुताबिक आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत पीड़ितों को निशाना बनाया। एक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे पाकिस्तानी इस्लामिक मौलवी तारिक जमील और जाकिर नाइक के वीडियो दिखाए जाते थे। पिछले हफ्ते नासिक की एक अदालत में जमा की गई चार्जशीट के मुताबिक, ये वीडियो पीड़ितों को इसलिए दिखाए गए ताकि वे इस्लाम के बारे में जान सकें। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि वह भजन सुनना और मंदिर जाना बंद कर दे। अल्लाह सारे गुनाह माफ कर देंगे। नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS