एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा डेथ केस में न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद आरोपी सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह का पहला दिन जेल में सामान्य कैदियों की तरह बीता। मंगलवार शाम जेल पहुंचने के बाद दोनों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया, जहां उन्होंने कढ़ी-पकौड़े और रोटियां खाईं। गिरिबाला सिंह को महिला वार्ड के चिकित्सा कक्ष में निगरानी के लिए रखा गया है, जबकि पैर में चोट लगने के कारण समर्थ सिंह को जेल के खंड-बी स्थित मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। बुधवार सुबह दोनों को सामान्य बंदियों की तरह नमकीन, दलिया और चाय का नाश्ता दिया गया। इस बीच गिरिबाला द्वारा कार