हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश, आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। कई भागों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि और तेज तूफान की संभावना जताई गई है। चंबा जिले में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान तापमान सामान्य से 3॰C तक कम रहेगा। कल 10 जिलों में यलो अलर्ट 5 जून को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में आंधी