बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल के ICU में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग झुलस गए। हादसा बुधवार रात करीब 3 बजे हुआ। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम अस्पताल पहुंची और आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। ICU वार्ड 5वीं फ्लोर पर है, जिसकी वजह से बचाव कार्य दिक्कत आई। दमकलकर्मियों ने ICU और दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला। हादसे के बाद की 3 फोटोज राधा देवी (93) ने बताया कि, मैं ICU में एडमिट थी। अचानक वार्ड में धुआं उठने लगा। मैंने तुरंत अपना ऑक्सीजन मास्क हटाया और वार्ड से बाहर आ गई।