सीबीआई की विशेष अदालत ने ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीबीआई ने दोनों की पुलिस रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 16 जून तक भोपाल सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया। सुरक्षा कारणों से दोनों को अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा। सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने अदालत को बताया कि न्यायिक सेवाकाल में उन्होंने कई गंभीर मामलों में फैसले सुनाए थे और अनेक दोषियों को सजा दी थी, जिनमें से कुछ जेल में हो सकते हैं। ऐसे में उनकी और बेटे की सुरक्षा को देखते हुए अलग सेल उपलब्ध कराने की मा