केरलम के तिरुवनंतपुरम जिले के नेडुमंगड में लगातार शारीरिक प्रताड़ना और मारपीट से डेढ़ साल के बच्चे अर्शित की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी मां अखिला (24) और लिव-इन पार्टनर अश्कर (31) को 31 मई को गिरफ्तार किया। आरोपी अश्कर 29 मई की शाम बच्चे को गंभीर हालत में तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था। उसने डॉक्टरों से कहा कि बच्चे के गले में खाना फंस गया था, लेकिन भर्ती होने के कुछ मिनट बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर 51 चोटों के निशान मिले। पैरों पर सिगरेट और लाइटर से जलाने के निशान थे। निजी अंगों पर भी चोटें थीं। मौत का कारण गंभीर इंटरनल ब्लीडिंग बताया