कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के लिए कहा- इन दोनों की जोड़ी जय-वीरू जैसी है। यह लंबी चलेगी और कांग्रेस को मजबूत रखेगी, सभी को इनसे सीखना चाहिए। उन्होंने कहा- यह दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण है। यह बात उन्होंने सोमवार को पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन में कही। उन्होंने एक सेशन में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा- चुनाव में टिकट बांटने में जिलाध्यक्षों की भागीदारी अहम रहेगी। जो कांग्रेस के साथ