कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अजमेर दौरे पर हैं। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की तारीफ की। उन्होंने कहा- प्रदेशाध्यक्ष और सीएलपी लीडर (नेता प्रतिपक्ष) में अच्छा तालमेल है। यह दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण है। राहुल पुष्कर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। सेशन में राहुल गांधी राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे हैं। पुष्कर के वाइल्ड रोज रिसॉर्ट में 65 जिला अध्यक्षों के परिवार के सदस्य भी