कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अजमेर दौरे पर हैं। वे पुष्कर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। राहुल शिविर के एक सत्र में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। वे शिविर में 10 दिन चले कार्यक्रम की महत्ता बताएंगे। प्रशिक्षण शिविर में सभी जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे। पुष्कर के वाइल्ड रोज रिसॉर्ट में 65 जिला अध्यक्षों के परिवार के सदस्य भी पहुंचे। राहुल गांधी ने इन परिवारों से मुलाकात की और फोटो क्लिक करवाई। इससे पहले, राहुल सोमवार सुबह 10:05 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहु