दिल्ली के ITO इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) की इमारत में रविवार सुबह आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर लगी, जहां शिक्षा मंत्रालय से जुड़े कार्यालय भी हैं। दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 9:37 बजे आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इमारत की दूसरी मंजिल से घना धुआं निकल रहा था। सूचना मिलते ही 8 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… सुप्रीम कोर्ट में बढ़ी जजों की संख्या, 5 नए ज