कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अजमेर दौरे पर हैं। वे पुष्कर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। राहुल शिविर के एक सत्र में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। वे शिविर में 10 दिन चले कार्यक्रम की महत्ता की जानकारी देंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने बताया- चिंतन शिविर में कुछ जिला अध्यक्षों के परिवार भी पहुंचे हैं। राहुल गांधी राजस्थान और दिल्ली के जिला अध्यक्ष के परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर में सभी जिला अध्यक्षों को