अमृतसर में 12वीं की एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले छात्रा ने अस्पताल में एक वीडियो भी बनाया था। जिसमें उसने कहा कि उसे स्कूल फीस के लिए बहुत मेंटल टॉर्चर किया गया। इसके लिए प्रिंसिपल उसे अलग कमरे में भी लेकर गई थी। इससे वह परेशान थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया है। मृतका की पहचान 17 वर्षीय अमजोत कौर के रूप में हुई है, जो अमृतसर में 88 फीट रोड क्षेत्र की रहने वाली थी। वह अपनी मौसी सरबजीत कौर के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने प्रि